March 10, 2026

एस पी सी  कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष कक्षाओं का आयोजन

Faridabad/Alive News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गौंछी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजरोंदा एवं पुलिस डी ए वी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 30, फरीदाबाद में एस पी सी  कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष कक्षाओं का आयोजन किया गया। सभी विद्यालयों में संबंधित  एस पी सी इंचार्ज द्वारा कैडेट्स को आगामी परेड हेतु अभ्यास कराया गया और पुलिस विषयक जागरूकता प्रदान की गई।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गौंछी व अजरौंदा में कैडेट्स को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों, यातायात संकेतों तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार के बारे में सरल व प्रेरक तरीके से बताया गया। इसके साथ ही उन्हें नशा मुक्ति अभियान से भी जोड़ा गया। डी ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल, सेक्टर 30, फरीदाबाद में कैडेट्स को परेड अभ्यास, सामाजिक जिम्मेदारी, महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति अभियान जैसे विषयों पर जागरूक किया।

इस विशेष सत्र में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सेवा डायल 112, और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। संवादात्मक शैली और प्रासंगिक उदाहरणों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सुरक्षा एवं जागरूकता के प्रति प्रेरित किया गया। इस समग्र प्रयास का उद्देश्य युवाओं में कानून के प्रति सम्मान, आत्म-रक्षा, और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को सशक्त करना है।