March 10, 2026

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर सीवर और नाला ओवरफ्लो होने से जलभराव

Faridabad/Alive News: ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने रोड पर सीवर और नाला ओवरफ्लो होने से जलभराव से यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड रही है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि इस सड़क पर हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। सड़क पर सीवर के गड्ढे जलभराव की वजह से दिखाई नही देते और पैदल यात्री, दुपहिया वाहन, ऑटो और कार से आने वाले लोग गिर कर चोटिल हो रहे है। एक तरफ ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण चल रहा है और दूसरी तरफ गेट पर सीवर और नाले का पानी दुर्गंध मार रहा है।

रेलवे स्टेशन के सामने बनी मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों को कई बार शिकायत दी लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। जलभराव और दुर्गंध की वजह से दुकानदारी ठप हो गई है।

लोगों का कहना है कि शहीद भगत सिंह चौक से लेकर रेलवे स्टेशन के गेट तक की सड़क पर दाेनाें ओर से पैदल चलने के लिए रास्ता नही है। नाले पर कुछ दुकानदारों द्वारा कब्जा किया हुआ है जिसकी वजह से नाले की सफाई और पानी की निकासी नहीं हाे पा रही है। इस ओर नगर निगम अधिकारी भी ध्यान नही दे रहे है। सड़क के दोनो ओर से पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण ही थोड़ी सी बरसात में जलभराव हाे जाता है।

इस समस्या को लेकर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता से बात करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नही हो पाया।