क्राईम ब्रांच की पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टा बरामद किया है। आरोपियों को अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 अगस्त को क्राईम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने रजत (उम्र25) निवासी बदायू को एक देसी कट्टा सहित बाई पास रोड पल्ला फरीदाबाद से व क्राईम ब्रांच सैंट्रल की पुलिस ने अरुण निवासी भुड कॉलोनी फरीदाबाद को एक देसी कट्टा सहित आईएमटी गांव सोतई फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

