Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपीको गिरफ्तार किया है। आरोपी ने देशी कट्टा किसी अंजान व्यक्ति से 3 हजार रूपये में दिल्ली से खरीदा था। आरोपी नशा करने का आदी है और पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस ने राजू राय (उम्र24) निवासी नलवारी, गोल गोविंदपुर, असम को वेदराम कॉलोनी, फरीदाबाद के पास से काबू कर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना पल्ला, फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

