March 8, 2026

“ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल” में नशा विरुद्ध जागरूकता अभियान का आयोजन

Faridabad/Alive News:  एसजीएम नगर स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में सामुदायिक पुलिसिंग सेल द्वारा नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

जिसमें पुलिस कर्मियों द्वारा बच्चों और नौजवानों को नशे से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक गया और साइबर फ्रॉड होने के बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए 1930 नंबर के बारे में भी बताया। साथ में ही यातायात के नियमों के बारे में अवगत कराया गया और पुलिस डायल 112 के बारे में जानकारी दी गई है |
सत्र के समापन पर बच्चों तथा अभिभावकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसी के साथ हर घर तिरंगा के बारे में प्रेरित किया |

इस अभियान के तहत लगभग 12 सौ बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक किया गया। इसके पश्चात नशा मुक्ति टीम ने इलाका एनआईटी में डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य किया और नशे से पीड़ित व्यक्तियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी।