June 13, 2026

फरीदाबाद निगम टैक्स कर्मचारियों को ट्रेनिंग, मोबाइल ऐप से ढूंढेंगे प्रॉपर्टी मालिक

Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद ने टैक्स विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। इस ट्रेनिंग में उन्हें बताया गया कि कैसे प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याओं और नागरिकों की आपत्तियों का समय पर समाधान किया जाए।

अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि आईटी सेल ने एनडीसी पोर्टल पर काम करने के तरीके, लाल डोरा सर्टिफिकेट, सेल्फ सर्टिफिकेट, नई प्रॉपर्टी आईडी बनाने और आपत्तियों को दूर करने की प्रक्रिया समझाई। ट्रेनिंग में सभी जोन के क्षेत्रीय कर अधिकारी, चेकर, मेकर और निरीक्षक शामिल हुए।

निगम ने एक मोबाइल एप्लीकेशन भी तैयार की है, जो प्रॉपर्टी मालिक के घर तक का रास्ता दिखाएगी और मौके पर ही प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त करने में मदद करेगी। इस ऐप के जरिए लगभग 3 लाख ऐसी प्रॉपर्टियों का पता लगाया जाएगा जिन के मोबाइल नंबर निगम के रिकॉर्ड में नहीं हैं, ताकि उनसे प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जा सके।

अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि इस ट्रेनिंग से टैक्स विभाग नागरिकों की समस्याओं का समाधान जल्दी और समय सीमा में कर सकेगा।