March 8, 2026

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में छात्रा वंशिका की स्मृति में शोक सभा का आयोजन

Faridabad/Alive News: जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के शकुंतलम हॉल में आज सोमवार को 11  बजे, तृतीय वर्ष बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) की छात्रा वंशिका की स्मृति में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा में कुलगुरु प्रो. सुशील कुमार तोमर, कुलसचिव प्रो. अजय रंगा,  मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरविंद गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। विश्वविद्यालय द्वारा वंशिका के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गयी और दिवंगत छात्रा के स्मृति में विश्वविद्यालय में 11 अगस्त  को सभी शिक्षण गतिविधियों को स्थगित रखा गया।