September 16, 2026

एचटीईटी परीक्षा 2025 : परीक्षार्थियों ने आइडियल स्कूल के सेंटर पर दी परीक्षा, कडे रहे सुरक्षा के इंतजाम

Faridabad/Alive News: प्रदेशभर में चल रही हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) द्वारा आयोजित की जा रही है। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही एचटीईटी की परीक्षा के पहले दिन अगवांपुर जगमाल एन्क्लेव के आइडियल पब्लिक स्कूल सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच परीक्षा हुई।

परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों के दस्तावेजों और बॉयोमीट्रिक की जांच पुलिसकर्मियों द्वारा की गई। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और पहचान पत्रों को सावधानी पूर्वक चेक किया गया, ताकि परीक्षा में अनुशासन और पारदर्शिता बनी रहे और परीक्षा निष्पक्ष तरीके से हो सके। पुलिस की मौजूदगी से परीक्षार्थियों को सुरक्षा का भरोसा भी मिला है। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दी।