Faridabad/Alive News : सेक्टर 21-सी स्थिति पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर हेल्थ चैकअप कैंप का आयोजन पार्क अस्पताल की टीम के सहयोग से किया गया हेल्थ चैकअप कैंप में , बी.पी. (रक्तचाप), शुगर, ई.सी.जी, बीएमआई आदि का चैकअप किया गया
पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे 7 दिन रहती है, किसी भी आपातकालीन स्थिति में उनको कानुन व्यवस्था के लिए तुरंत ड्यूटी पर जाना होता है। इस प्रकार पुलिस कर्मचारियो के स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव भी पडते हैं, जिनको ध्यान में रखते हुए उच्च अधिकारियों द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से पुलिस कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप कराया जाता है। इसी दिशा में पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर 30 जुलाई को पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस नेकर्मचारियों का हेल्थ चेकअप करवाया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जुलाई को पुलिस आयुक्त कार्यालय में पार्क अस्पताल फरीदाबाद की टीम द्वारा एक हेल्थ चेकअप शिविर लगाया गया। इस शिविर में पुलिस कर्मचारियों का निशुल्क चेकअप किया। इस दौरान जनरल हेल्थ स्क्रीनिंग एंड कंसल्टेशन, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, ईसीजी, ब्लड शुगर एंड कोलेस्ट्रॉल टेस्टिंग, विजन चेक अप एंड ऑर्थोपेडिक चेकअप इत्यादि किये गये। उन्होंने बताया कि 65 के करीब पुलिस कर्मचारियों ने इस हेल्थ चेकअप शिविर का लाभ उठाया। फरीदाबाद पुलिस ने पार्क अस्पताल की टीम का धन्यवाद किया व भविष्य में भी इस तरह के हेल्थ चेकअप शिविर लगाने की आशा की है।,

