March 12, 2026

हरियाली तीज पर नव प्रयास सेवा संगठन ने किया पौधारोपण, 22 पौधों का लिया संकल्प

Faridabad /Alive News: हरियाली तीज के खास मौके पर नव प्रयास सेवा संगठन ने अपना आठवां पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम प्याली चौक स्थित पार्क में समाजसेवी संगठनों और समाजसेवियों के सहयोग से संपन्न हुआ। इस दौरान पीपल, बड़, नीम, आंवला और जामुन जैसे 22 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोनीत पार्षद जसवंत सैनी, पार्षद सुमन बाला के भाई मोनू, प्रवासी नेता संतोष यादव, युवा नेता सचिन तंवर, लोधी समाज के अध्यक्ष लाखन सिंह लोधी, बघेल समाज के प्रधान चंदन सिंह बघेल, युवा बघेल समाज के प्रधान मुरारी लाल बघेल और पोद्दार सभा के प्रधान राजकुमार खरवार शामिल हुए।

इस मौके पर जसवंत सैनी ने कहा कि फरीदाबाद शहर अब हरियाली की ओर बढ़ रहा है और लोग पौधारोपण के प्रति जागरूक हो रहे हैं। जल्द ही “ग्रीन फरीदाबाद – क्लीन फरीदाबाद” सिर्फ नारा नहीं, बल्कि हकीकत बन जाएगा।

कार्यक्रम के विशेष सहयोगी गुरमीत सिंह देओल और भाई हरिओम गोस्वामी रहे।

नव प्रयास सेवा संगठन ने यह संकल्प लिया कि प्याली चौक स्थित इस पार्क का सौंदर्यीकरण संगठन की ओर से ही किया जाएगा।

इस अवसर पर टीम नव प्रयास से सुनील यादव (संस्थापक), अनिल यादव, मनीषा चौधरी, वीरेंद्र सिंह चंदेल, दिवाकर शर्मा, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार, सुनील सेन, कुसुम बिष्ट, मोनिका गुप्ता, अशोक पोद्दार, दीपक नेगी, यशवंत मौर्या समेत कई सदस्य मौजूद रहे।