March 12, 2026

महाशिव मंदिर में मनाई गई हरियाली तीज     

Faridabad/Alive News: महाशिव मंदिर सेक्टर 37 में हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गई। इस महोत्सव का आयोजन महाशिव मंदिर सभा, महिला संकीर्तन मंडल और हनुमान चालीसा परिवार में मिलकर किया। मंदिर परिसर में झूले डाले गए और महिलाओं में बड़े उत्साह से इसमें हिस्सा लिया। महिलाओं ने गीत,कजरी और मल्हार गाए।

मंदिर सभा द्वारा खाने, पीने की अच्छी व्यवस्था रखी गई। उन्होंने चाट,गोलगप्पों, मिठाइयों और अन्य व्यंजनों का भरपूर लुत्फ उठाया। आयोजन में आशा शर्मा,नन्दा शर्मा, सत्यवती शर्मा,मंजू शर्मा,आदि ने महत्वपूर्ण  भूमिका निभाई।