March 8, 2026

हरियाणा मुख्यमंत्री ने प्रवीण जोशी को भेट की कोथली

Faridabad/Alive News: तीज उत्सव के पावन अवसर पर आज शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने प्रदेशभर से संत कबीर कुटीर में पधारी सभी बहनों और बेटियों को शगुन की कोथली भेंट कर ढेरों मंगलकामनाएँ दीं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की।

फरीदाबाद की महापौर श्रीमती परवीन जोशी जी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और महिलाओं के सांस्कृतिक उत्थान व परंपराओं के संरक्षण हेतु आयोजित इस उत्सव को सराहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा मिलती है।

इस भव्य आयोजन में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष की धर्मपत्नी मित्रा घोष जी, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती राव जी, विधायक शक्ति रानी शर्मा जी, बिमला चौधरी जी, भाजपा नेत्री बंतो कटारिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।