Faridabad/Alive News: अपराध शाखा एनआईटी की पुलिस ने गाड़ी के टायर व रिम चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर दस लाख रूपये बरामद किये। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार लव कटारिया निवासी ने दी अपनी शिकायत बताया कि 29 अप्रैल को वह अपने दोस्त की गाड़ी किसी काम से लेकर गया था फिर उसने गाड़ी को रात के समय एक दोस्त के घर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, सी ब्लॉक के पास खडी करके गुरूग्राम चला गया । जब सुबह उसने वापिस आकर देखा तो उसने पाया की कोई अनजाम व्यक्ति उसकी गाड़ी के चारों टायर व रिम चोरी करके ले गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धौज निवासी साहिल (उम्र 23) व तालीम (उम्र 23) को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और उन्होंने नशा पूर्ति के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया था और फिर बदरपूर बॉर्डर पर जाकर किसी अंजान व्यक्ति को सामान बेच दिया था। आरोपी से 10,000 रूपये बरामद किए गये है।

