October 19, 2026

थिएटर्स में छाई अहान-अनीत की “सैयारा”

Faridabad/Alive News: अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ फैंस के दिलों को छूने में कामयाब रही। फिल्म का क्रेज रिलीज से पहले काफी ज्यादा था जो अब इसके बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर भी नजर आते हैं। अहान ने अपनी डेब्यू फिल्म से ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं।

बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से अच्छी लव स्टोरीज नहीं बन रही थीं। काफी वक्त से फैंस इस उम्मीद में थे कि आखिर उन्हें कब एक ऐसी लव स्टोरी देखने मिलेगी जो उनके दिल पर मरहम लगाने का काम करेगी। मगर अब उनका इंतजार मोहित सूरी ने अपनी नई फिल्म ‘सैयारा’ से खत्म किया है।