Entertainment/Alive News: हैट्रिक रचने के बाद ‘तारक मेहता’ शो चौथी बार नंबर 1 बना है। चकोरी की एंट्री, पोपलटलाल की शादी का सेगमेंट लोगों को बहुत भाया है। अपकमिंग एपिसोड में चकोरी का ट्रैक खत्म होने वाला है, उसके बाद शो टीआरपी में कैसा परफॉर्म करेगा, ये देखने वाली बात होगी। वहीं टीआरपी में दूसरे नंबर पर ‘अनुपमा’ है।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले सालों से ऑडियंस को एंटरटेन कर रहा है। भूतनी चकोरी का ट्रैक लोगों को इतना पसंद आया है कि इसने टीआरपी रेटिंग में धूम मचा दी है. शो की व्यूअरशिप में उछाल आया है। असित मोदी के शो ने ‘अनुपमा’ को बार्क रेटिंग में दूसरे नबंर पर धकेल दिया है।

