Faridabad/Alive News: टेलिग्राम टास्क के माध्यम से 84,000 रूपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को साईबर थाना एनआईटी की पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सैक्टर 25 निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 13 मई को इंस्टाग्राम पर सर्फिंग कर रहा था। जहां उसने डैली टास्क के नाम का विज्ञापन देखा जिस पर क्लिक करते ही मैं एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड गया। जहां पर ठगों ने टेलीग्राम टास्क के रुप में होटलों को लाईक करने का काम दिया व टास्क पुरा करने के बाद उसके खाता में 150 रुपये भेजे। जिसके बाद उसे प्रीमियम टास्क ग्रुप मे जोडकर उससे टास्क के नाम पर अलग-अलग ट्रान्जेक्शन के माध्यम से 84,500 रुपये ठगो ने खाता में डलवा लिए तथा जब उसने पैसे वापिस मांगे तो उन्होंने टेलीग्राम ग्रुप बंद कर दिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान जिला जोधपुर जाटों की हथाई निवासी राम कुवांर जाखड (उम्र 20 )को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी राम कुवांर जाखड ने बताया कि उसने पहले गिरफ्तार खाताधारक अजय का खाता सुभाष से लेकर आगे ठगों को दिया था। आरोपी बीए की पढाई कर रहा है और बेरोजगार है।

