March 7, 2026

फरीदाबाद नगर निगम कमीशनर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कर्मचारी से मांगे पैसे, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने नगर निगम फरीदाबाद, कमीशनर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसे मांगने वाले गिरोह का भांडाफोड करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग दो फोन बरामद किए। जिसमें फर्जी फेसबुक आईडी चलाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपी को अधिक पूछताछ के लिए 3 दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के एक कर्मचारी ने अपनी दी अपनी शिकायत में बताया कि 29 मई को उसके पास निगम फरीदाबाद, कमीशनर के नाम की फेसबुक आईडी से एक मैसेज आया। जिसमें कहा गया था कि उसके पास कॉल आयेगा, जिसकी मदद करनी है। फिर शिकायतकर्ता के पास एक कॉल आया, जिसने उसने पूछा कि कमीशनर साहब का कॉल आया था क्या, तो कर्मचारी ने हां में उसका जबाब दिया। फिर कॉल करने वाले ने कहा कि उसे 75,000 रुपये की आवश्यता है, तुंरत उसके पास भेज दो। जिसपर शिकायतकर्ता ने तस्दीक की तो फर्जी पाया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश मथुरा मंडोरा गांव निवीसी मुनासिब (उम्र 22) को उसके गांव से गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पहले नगर निगम फरीदाबाद, कमीशनर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और नगर निगम कर्मचारी के पास पैसे भेजने का मैसेज किया और फिर उसके एक साथी ने कमीशनर का दोस्त बनकर शिकायतकर्ता से पैसे मांगे। आरोपी पहले भी इसी प्रकार के एक मामले में वर्ष 2020 में तेलगांना के बाल सुधार गृह में रह चुका है।