March 10, 2026

हत्या के मामले में एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : थाना सेंट्रल की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति पत्नी को अपहरण करने के मामले में आरोपित पति को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयोग गाड़ी व एक देसी कट्टा बरामद हुए। आरोपित पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था।परंतु उसकी पत्नी ने तलाक का मामला कोर्ट में डाला हुआ था। और वह आरोपित के साथ नहीं रहना चाहती थी। इसलिए आरोपित ने 27 जून को अपने साथियों के साथ मिलकर हथियार के बल पर उसका अपहरण कर लिया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शैलेश कुमार निवासी सुभाष कॉलोनी ने थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि 27 जून को बाटा मेट्रो स्टेशन के पास से उसकी बेटी को हथियार के बल पर अगवा कर लिया गया था। जिस पर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान पाया गया। कि महिला व आरोपी पति-पत्नी है, जिनका आपस में विवाद चल रहा है, दोनों अलग-अलग रह रहे थे और कोर्ट में तलाक का मामला भी चल रहा है। मामले में कार्यवाही करते हुए थाना सेंट्रल की पुलिस ने आरोपित पति लखन निवासी भुलवाना होडल जिला पलवल को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग गाड़ी व एक देसी कट्टा बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।