August 17, 2026

मोटरसाइकिल चाेरी सहित एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने एक वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृष्ण पांचाल निवासी राजीव कॉलोनी ने डबुआ थाना में दी अपनी शिकायत में बताया कि 5 जुलाई को सैनिक कॉलोनी में ए.सी का काम करने के लिए आया था, जहाँ से नामालूम व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया, जिस पर डबुआ थाना में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि क्राईंम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने साहिल निवासी राहुल कॉलोनी फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।