August 17, 2026

नशा तस्करी के मामले एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच एबीटीएस की पुलिस ने 1 किलो 510 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी बेरोजगार है, जिस पर पहले भी एनडीपीएस के 4 मामले दर्ज है, जिसको अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 जुलाई को क्राईंम ब्रांच एबीटीएस की पुलिस ने अपने सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए पवन निवासी टोडापुर पाडोदी गुरुग्राम सुंदर कॉलोनी समयपुर फरीदाबाद को 1 किलो 510 ग्राम गांजा सहित काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर 58 में एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।