March 8, 2026

नशा तस्करी के मामले में महिला सहित दाे आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच ऊचा गांव व डीएलएफ की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर 686 ग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राईंम ब्रांच ऊचा गांव की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रंजीत निवासी गाँव गणगनिया जिला भागलपुर, बिहार हाल राहुल कॉलोनी फरीदाबाद को 284 ग्राम गांजा के साथ राहुल कॉलोनी फरीदाबाद को तथा क्राईंम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने स्नेह निवासी कलंदर कॉलोनी झुग्गी, फरीदाबाद को कलंदर कॉलोनी झुग्गी के पास से 402 ग्राम गांजा सहित काबू किया है, जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं।