August 16, 2026

अवैध हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ  ने अवैध हथियार की सप्लाई के मामले में एक आरोपी को  गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 30 मई को पुलिस ने अभिषेक नामक युवक को अवैध देसी कट्टे के साथ पकड़ा था। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह हथियार रोहित से खरीद कर लाया था।

इसके बाद जांच करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने रोहित निवासी मथुरा, हाल नेहरू कॉलोनी फरीदाबाद को सैनिक कॉलोनी मोड़, सेक्टर-49 के पास से पकड़ लिया।

आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।