April 21, 2025

FMS स्कूल के छात्रो ने किया विज्ञान प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन

Faridabad/Alive News : सैक्टर 31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में छात्रो द्वारा 24वें राष्ट्रीय बालविज्ञान कांग्रेस-2016 जिला स्तर में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी मे जूनियर वर्ग में प्रज्जवल त्रिपाठी और ज्ञान्नेद्र और सीनियर वर्ग में ईशा ठाकुर और जोया एजाज ने भाग लिया। इनमें से सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक अर्जित किया तथा उन्हें राज्य स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया।

यह प्रदर्शनी बाल विज्ञान कांग्रेस-2016 एनसीएसटीसी, जिला भारत सरकार नई दिल्ली और हरियाणा राज्य परिषद द्वारा सतयुगदर्शन विद्यालय में आयोजित की गई तथा इस विज्ञान प्रदर्शनी का विषय ‘विज्ञान प्रौद्योगिकी नवविचार’ था। विद्यालय की प्रधानाचार्या शशी बाला और निर्देशक उमंग मलिक ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और भविष्य में और अच्छे परिणाम के लिए उत्साहित किया।