Faridabad/Alive News: साइबर ठगो ने पति का जानकार बनकर एक महिला से 98 हजार की ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना बल्लभगढ पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अदालत से आरोपी को 8 दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-3 बल्लभगढ निवासी एक महिला ने साइबर थाना बल्लभगढ को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि एक दिसम्बर 2024 को उसके पास एक कॉल आया जिस पर मौजूद व्यक्ति ने खुद को उसके पति का जानकार बताया और कहा कि उसके पति ने उसके अंकाउट में पैसे डालने के लिए बोला है। जिसके बाद ठग ने उसके पास एक रूपया फोन पे किया और खाता में बैलेंस चैक करने के लिए कहा। इसके बाद उसने बैलेंस चैक करके ठग को खाता में कुल पूंजी की जानकारी दी। जिसके बाद ठग ने उसके पास एक लिंक मैसेज किया और शिकायतकर्ता को कहा वह लिंक पर क्लिक करके जिसके बाद वो बाकि के पैसे उसके खाता में भेज पायेगा। महिला ने ठग के कहेनुसार जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाता से 98 हजार 529 रूपये कट गये। उपरोक्त शिकायत अनुसार साइबर थाना बल्लभगढ ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की पुलिस ने आरोपी समीम (उम्र 23) निवासी गांव बाबूगढ़ जिला मथुरा उप्र. को गिरफ्तार किया है।
आरोपी से पुलिस की पुछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले जानकार बनकर कॉल करते है, फिर उनके पास कुछ रूपये भेज कर उनसे अकाउंट का बैलेंस पुछ लेते है। जिसके बाद ये एक पेमेंट का लिंक बनाकर उनके पास भेजते है जिस पर क्लिक करते ही खाता में से रूपये कट जाते है। जिन पैसों से ठग ऑनलाइन शॉपिंग करने में प्रयोग करते थे। आरोपी समीम पहले कॉलर का काम करता था।