August 13, 2026

शेयर मार्केट में निवेश करवाने के बहाने ठगे 16 लाख, 6 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फेसबुक के माध्यम से दोस्ती करके शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये ऐठने के मामले में साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को पुछताछ के लिए अदालत से 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती एक लड़की से हुई, जिसने विप्रो कम्पनी मुम्बई में काम करने का दावा किया था। जिसने उसको शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर बातों मे फसा लिया। जिसके बाद उसने प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड कर निवेश शुरू करने को कहा। उस लडकी की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने एप डाउलोड कर उस पर निवेश करना शुरू कर दिया, कुछ समय बाद जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो निकासी से पहले लाभ शुल्क, क्रेडिट स्कोर समस्या, खाता फ्रिज होने आदी का डर दिखाकर उससे 16 लाख 35 हजार 886 रुपये ऐठ लिये।

साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी साहिल खान निवासी पुर्विया कॉलोनी उदयपुर, लक्ष्मण माली निवासी गांव गिलूंढ राजसमम्न, राजेश ओझा निवासी भिलवाडा, राहुल निवासी गांव बीगोद जिला भिलवाडा, सुर्यप्रकाश मारु निवासी ज्योति नगर भीलवाडा व आयान हसन खान निवासी लालघाट उदयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने खाताधारक दिनेश का खाता लेकर एक दूसरे को आगे दिया था। आरोपी साहिल उदयपुर में होटल चलाता है, राहूल B.A. पास है और भीलवाडा में प्राईवेट कम्पनी में काम करता है। सुर्यप्रकाश फाइनेन्श का काम करता है तथा लक्ष्मण, राजेश व आयान बेरोजगार है। खाताधारक दिनेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।