August 13, 2026

वाहन चोरी के अलग अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, एक मोटरसाईकिल व एक स्कूटी बरामद

Faridabad/Alive News: वाहन चोरों करने वाले अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपीयों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया ।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार वाहन चोरों के प्रति लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अपनी जाँच शुरु के दौरान बताया कि क्रांइम ब्रांच AVTS की टीम ने प्रबल वासी गांव पाडपुर जिला हाथरस उ.प्र. हाल राजीव कॉलोनी फरीदाबाद को सिकरोना नाका से मोटरसाईकिल सहित व क्रांइम ब्रांच उच्चा गावं की टीम ने सतीश वासी जैकरपुर, अलिगढ़ हाल गांव सिकरी, बल्लभगढ़ को खेड़ीपुल से स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है।