Faridabad/Alive News: मीरी पीरी के मालिक के नाम से प्रसिद्ध हुए सिख पंथ की छठी पातशाही को गुरु हरगोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस खास अवसर पर गुरुद्वारों में दीवान सजाए गए और शबद कीर्तन कराए गए। रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का भी वर्णन किया। अरदास उपरांत गुरु का लंगर वितरित किया गया। गुरुद्वारा उत्तली तोची साहिब दो ई ब्लाक में विशेष कीर्तन वरवार का आयोजन किया । यहां महिलाओं के सुखमनी जत्था ने शबद कोर्तन किया।
जत्थे में शामिल अनीता भाटिया, किरन, मलका, चंपा सहित अन्य महिलाओं ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब की प्रचंध समिति के प्रधान जीत सिंह भाटिया की देखरेख मे लंगर तैयार किया।
गुरु हरगोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर मिस्सी रोटी, प्याज और लस्सी का लंगर किया गया। इसके साथ ही पेठे की सब्जी भी विशेष रूप से तैयार की गई थी। गुरु घर के सेवादारों ने खूब श्रद्धा भाव से सेवा की और लंगर वितरित किया।
गुरुद्वारा वजीरस्थान, गुरुद्वारा सिंह संभा, गुरुद्वारा अमरदास साहिब में भी शबद कीर्तन का आयोजिन किया। गुरुद्वारा वजीरस्थान के प्रधान राधेश्याम भाटिया, गुरुद्वारा उतली तोची सभा की ओर से से कैलाश गुगलानी, राकेश भाटिया, जनक भाटिया, रोहित सलार ने आई हुई संगत को प्रकाशोत्सव की लख- लख बधाई दी।
गुरु हरगोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर किया शबद कीर्तन
