March 18, 2025

बहन पर बुरी नियत रखने का शक होने पर युवक ने कर दी चाचा के लड़के निर्मम हत्या, गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: गांव नवादा कोह की पहाड़ियों में मिले अज्ञात शव की पहचान दीपक निवासी जवाहर कॉलोनी के रूप में हुई है। अपराध शाखा सेक्टर-30 ने दीपक की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

बता दें कि पुलिस को 15 मार्च की रात को गांव नवादा कोह की पहाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया था, जिसके दोनों हाथ बंधे हुए थे, मुंह में कपड़ा डाल रखा था और नाक से खून निकल रहा था। थाना डबुआ की पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर तथा फॉरेंसिक साइंस टीम की मद्द से मामले की जांच की। अपराध शाखा सेक्टर-30 की पुलिस ने आरोपी सुरेश को हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतक की पहचान दीपक (उम्र 19) निवासी नैन चौक जवाहर कॉलोनी के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि दीपक 14 मार्च को दिन के समय घर से निकला था और वापस नहीं आया। दीपक पिछले चार-पांच महीने से प्रेस कॉलोनी स्थित एक वर्कशॉप में काम कर रहा था।

उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेश (उम्र 22) सुंदर कॉलोनी फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी से पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि मृतक दीपक उसके चाचा का लड़का था, दीपक उनके घर पर आता रहता था। आरोपी को शक था कि दीपक उसकी बहन पर बुरी नियत रखता है। आरोपी को दीपक का घर आना पसंद नही था।

14 मार्च को भी मृतक दीपक आरोपी के घर पर आया था, इसी बात के चलते वह दीपक को अपने साथ गांव नवादा कोह की पहाड़ी के पास ले गया, जहां पर उसने पहले दीपक को शराब पिलाई और दीपक को ज्यादा नशा होने पर उसको अपने साथ पहाड़ी में ले गया। तथा उसने दीपक के कपड़े उतरवाये और पेंट से हाथ बांध दिये थे। आरोपी ने कमीज से गला घोटकर दीपक की हत्या कर दी और मुंह में कपड़ा डाल दिया और आरोपी वहां से फरार हो गया था।