March 10, 2026

512 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच 30 ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 512 ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम नितिन है जो फरीदाबाद के टाउन नंबर 2, एसजीएम नगर का रहने वाला है जिसे अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर एसजीएम नगर थानाक्षेत्र से अवैध नशे सहित काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर 512 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना एसजीएम नगर में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।