September 20, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जारी हुई तारीख

Delhi/Alive News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। यहां 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे। वोटिंग एक अक्टूबर को होगी और काउंटिंग के लिए 4 अक्टूबर तय की गई है।चुनावों के ऐलान के साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। नामांकन के लिए गैजेट नोटिफिकेशन 5 सितंबर को होगा। इसी दिन से नामांकन शुरू हो जाएंगे।

नामांकन भरने का अंतिम दिन 12 सितंबर होगी। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की पड़ताल होगी। 16 सितंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।चीफ इलेक्शन ऑफिसर (CEC) राजीव कुमार ने कहा कि हरियाणा की 27 अगस्त को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। जिन्होंने वोटर कार्ड नहीं बनवाए हैं, उनके पास अभी भी समय है। 10 हजार 321 मतदाता 100 साल की उम्र से ऊपर हैं। हम उनको नमन करते हैं।पूरी देश में पहली बार स्लम और मल्टीस्टोरीज हाउसिंग सोसाइटीज में पोलिंग स्टेशन बना रहे हैं।

इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत शामिल हैं। यह शहरी इलाके हैं। सभी बूथों में पीने के पानी, मेल/फीमेल बाथरूम, कतारों के खड़े लोगों के लिए शेड की व्यवस्था होगी।85 से ज्यादा उम्र के लोगों को घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी। इसमें पॉलिटिकल पार्टी के एजेंट्स साथ जा सकते हैं। इसकी वीडियोग्राफी होगी।CEC ने आगे कहा कि ड्रग्स और शराब को लेकर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। सभी 20,629 पोलिंग स्टेशनों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।

हरियाणा एथलीट्स की लैंड है। यहां के खिलाड़ियों ने ओलिंपिक में देश का नाम चमकाया है।सैनी सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर तक2019 में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 21 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। इस सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होगा।राज्य में 2 टर्म से सरकार चला रही भाजपाहरियाणा में अभी भाजपा की सरकार चल रही है। 2014 में भाजपा ने 47 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। इसके बाद 2019 में भाजपा बहुमत से चूक गई। भाजपा को 40 ही सीटें मिली लेकिन जजपा के साथ गठबंधन कर भाजपा ने सरकार बना ली। हालांकि दो महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर सहमति न बनने की वजह से गठबंधन टूट चुका है।

भाजपा निर्दलीय और गोपाल कांडा की हलोपा की मदद से सरकार चला रही है।पिछले 3 इलेक्शन में 12 सितंबर के बाद चुनाव की घोषणाहरियाणा में पिछले 3 बार से 12 सितंबर के बाद इलेक्शन की घोषणा होती रही है। नतीजे 15 अक्टूबर के बाद आते रहे हैं। इस बार घोषणा 1 महीने एडवांस हो रही है।भाजपा जल्दी उम्मीदवार घोषित करेगीविधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जल्द उम्मीदवार घोषित करेगी।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा अपने उम्मीदवारों को प्रचार के लिए खुला टाइम देना चाहती है। इसके लिए अब किसी भी वक्त भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। भाजपा में नायब सैनी करेंगे अगुआई, कांग्रेस में हुड्डा-सैलजा की लड़ाई हरियाणा विधानसभा चुनाव को भाजपा सीएम नायब सैनी की अगुआई में लड़ेगी। इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह कुछ दिन पहले पंचकूला में ऐलान कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस में अभी सीएम कुर्सी को लेकर लड़ाई चल रही है।पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा इसके प्रबल दावेदार हैं लेकिन सिरसा सांसद कुमारी सैलजा भी रणदीप सुरजेवाला और पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह की मदद से इसके लिए दावा ठोक रही है। कांग्रेस ने औपचारिक तौर पर किसी को सीएम चेहरा घोषित नहीं किया है।