August 17, 2026

350 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 350 ग्राम गांजा बरामद किया है

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरीश को सुभाष चौक नंगला एनक्लेव पार्ट-2 फरीदाबाद का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने आरोपी को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान सुभाष चौक से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर 350 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सारन में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।