March 12, 2026

हरियाणा भाजपा का इलेक्शन कैंपेन शेड्यूल रिलीज: अगले 5 दिनों में 12 रैलियां

Rohtak/Alive News: हरियाणा भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रचार कैंपेन का शेड्यूल रिलीज किया है। इस शेड्यूल के तहत अलगे 5 दिनों तक 12 रैलियां आयोजित की जाएंगी।

रैलियों को मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर की जोड़ी संबोधित करेगी। रैलियों का उद्देश्य प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों जीत बरकरार रखकर पार्टी के ‘मिशन 2024’ को हासिल करना है।

भाजपा ने राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प रैली आयोजित करने का फैसला किया है।

हालांकि सूबे में ऐसी 40 रैलियां पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं। पार्टी ने 2 मई तक की रैलियों का कार्यक्रम जारी किया है और दोनों नेता हर दिन दो से तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।