March 11, 2026

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम : डीसी

डीसी विक्रम सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा यह निर्देश दिया

Faridabad/Alive News: डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि भारत सरकार के भारी उद्योग और ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर आगामी 9 अक्टूबर 2023 को बल्लभगढ़ विधानसभा में जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

जन संवाद कार्यक्रम सर्वप्रथम गांव बहबल पुर में सुबह 10:00 बजे आयोजित किया जाएगा। उसके बाद 11:30 बजे गांव जुन्हेड़ा और साय 04:00 बजे गांव खंदावली में जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर उपरोक्त गांवों के अलावा देवली और घाघोट में भी जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचेंगे।