September 29, 2024

जिलाधीश ने फरीदाबाद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त किए मजिस्ट्रेट और मोबाइल नम्बर

Faridabad/Alive News : जिलाधीश विक्रम सिंह ने जिला फरीदाबाद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिलाधीश विक्रम सिंह ने दंड प्रक्रिया संहिता,1973 की धारा 22 (1) और 23 (2) के तहत मुझे प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

आदेशानुसार जिला फरीदाबाद में अप्रिय घटनाओं या दंगों की संभावित घटना के लिए कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों से तालमेल करके कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी रखेंगे।

जिलाधीश विक्रम सिंह ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट और संबंधित पुलिस अधिकारी की नियुक्ति अलग अलग इलाकों के लिए की है। कार्यकारी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार फरीदाबाद, जय प्रकाश मो. 9416477010 व संबंधित पुलिस अधिकारी, एसीपी सराय फरीदाबाद, मो. 9582200111 को, कार्यकारी मजिस्ट्रेट रविंदर मलिक, उप. निदेशक, उद्योग सुरक्षा एवं स्वास्थ्य, फ़रीदाबाद मो. 9999685151 के साथ संबंधित पुलिस अधिकारी, एसीपी ओल्ड फरीदाबाद, मो. 9582201007 को, कार्यकारी मजिस्ट्रेट ओमदत्त, एक्सईएन एमसी फरीदाबाद, मो. 9467788826 के साथ संबंधित पुलिस अधिकारी, एसीपी सेंट्रल फरीदाबाद, मो.9582200110 को नियुक्त किया गया है।

वहीं कार्यकारी मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार बल्लबगढ़ मो.9813168877 के साथ संबंधित पुलिस अधिकारी, एसीपी बल्लभगढ़ फरीदाबाद, मो. 9582200114 को, कार्यकारी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार नायब तहसीलदार बड़खल मो. 9671784900 के साथ संबंधित पुलिस अधिकारी, एसीपी बड़खल फरीदाबाद, मो. – 9582200666 को, कार्यकारी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, एक्सईएन, एचएसवीपी फरीदाबाद, मो. 9643421800 के साथ संबंधित पुलिस अधिकारी, एसीपी एनआईटी फरीदाबाद, मोबाइल नंबर- 9582200112 को, कार्यकारी मजिस्ट्रेट राहुल, एक्सईएन एचएसआईआईडीसी फरीदाबाद, मो. 9871942155 के साथ संबंधित पुलिस अधिकारी, एसीपी मुजेसर फरीदाबाद, मो. 9582200113 को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

कार्यकारी मजिस्ट्रेट अमित जैन, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ, फरीदाबाद मो. 8901415415 के साथ संबंधित पुलिस अधिकारी, एसीपी क्राइम फरीदाबाद, मो. 9582200116 को, कार्यकारी मजिस्ट्रेट अजय कुमार, नायब तहसीलदार तिगांव, मो. 9416894946 के साथ संबंधित पुलिस अधिकारी, एसीपी तिगांव फरीदाबाद, मो. 9582200115 को, कार्यकारी मजिस्ट्रेट लेखराज, जी.एम. हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद, मो. 9017452133 के साथ संबंधित पुलिस अधिकारी, एसीपी ट्रैफिक फरीदाबाद, मो. 9582200118 को, कार्यकारी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार, तहसीलदार फरीदाबाद, मो. 9464330077 के साथ संबंधित पुलिस अधिकारी, एसीपी वुमन क्राइम फरीदाबाद, मो. 9582200060 को अलग अलग इलाकों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए गए हैं।