August 17, 2026

बादशाह खान अस्पताल में मरीजों को किया फल वितरण

Faridabad/Alive News : समाजसेवी एवं नगर निगम प्रत्याशी बसीरी खान ने बादशाह खान अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए और उनका हाल जाना। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक मदनलाल आजाद, समाजसेवी पूनम रावत, रूखशाना, और समाजसेवी मोहम्मद रजा़ जेदी थे। मदनलाल आजाद व बसीरी खान संयुक्त रूप से कहा कि मनुष्य का पहला कर्तव्य मानवता की सेवा है और इस से बड़ा कोई पूण्य नही।

उन्होंने बताया कि हम लोग हर वर्ष फल वितरण कार्यक्रम बादशाह खान अस्पताल या वृद्धा आश्रम में करते आ रहे है। इस अवसर पर मदनलाल आजाद व बसीरी खान ने अस्पताल के सिविल सर्जन वीरेंद्र यादव से मुलाकात कर अस्पताल की सेवाओं की जानकारी ली। इस मौके पर  मदनलाल आजाद ने कहा कि भाजपा सरकार के सुशासन में स्वास्थ्य सेवाएं गरीबों के लिए मुफ्त की हुई है,  इनका गरीबों को पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने सिविल सर्जन वीरेंद्र यादव से अस्पताल की समस्याओं पर विचार विमर्श किया तथा आजाद ने समस्याओं को स्वास्थ्य मंत्री तक पंहुचाने का आश्वासन भी दिया।