October 3, 2024

सीजेएम सुकीर्ति गोयल ने बाल सुधार गृह का किया निरीक्षण

Faridabad/Alive News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यशवीर सिंह राठौर के दिशा निर्देश पर मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकीर्ति गोयल ने बाल सुधार गृह व प्लेस ऑफ सेफ्टी एनआईटी फरीदाबाद का निरीक्षण किया।

सीजेएम सुकीर्ति गोयल ने बाल सुधार गृह में रह रहे 81 किशोरों और प्लेस ऑफ सेफ्टी में रह रहे 136 किशोरों से बात की। वहीं उन्होंने उनकी समस्याओं को जाना और उनका समाधान करने बारे अधिकारियों को दिशा- निर्देश भी दिए।

सीजेएम ने साथ ही साथ किशोरों से कहा कि यदि उन्हें अलग में कोई अपनी समस्या बतानी है, तो वे भी बता सकता है। लेकिन किसी किशोर ने कोई समस्या नहीं बताई। इस अवसर पर सुकीर्ति गोयल ने कहा कि जाने अनजाने में जो किशोर यहां आ गए है। वह अपने को सुधार कर समाज में जाकर मुख्यधारा से जोडे।