October 17, 2026

वाहन चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने 2 वाहन चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में जमशेद और सकिल उर्फ सक्की का नाम शामिल है।

दोनों आरोपी पलवल के गांव उटावर के रहने वाले है। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियो को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से बल्लबगढ़ बस स्टैण्ड के पास से ऑटो सहित काबू किया है। ऑटो थाना सेंट्रल के एरिया से चोरी किया गया था।