October 2, 2024

स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने सैकड़ों भक्तों को दी नामदान दीक्षा

Faridabad/Alive News: सिद्धदाता आश्रम में नामदान दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने सैकडों की संख्या में शिष्यों को दीक्षा प्रदान की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामानुज संप्रदाय में दीक्षित हो गए हैं। अब आपके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है कि आप अपने जीवन में बदलाव के साक्षी बनें। दीक्षा के बाद लोगों की निगाह आपके अंदर पहले से अधिक ध्यान देगी। जिसके लिए आपको अपने भोजन की सादगी पर ध्यान देना होगा।

स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने कहा कि भगवान के नाम जप की सबसे अच्छी उम्र बचपन ही है। जिसमें आपको भगवन्नाम औषधि को अपने जीवन में अपनाना चाहिए क्योंकि आपको पता नहीं है कि आपको जवानी अथवा बुढ़ापा देखने को मिलेगा भी कि नहीं। आपको भक्त प्रहलाद के जैसे अपने बचपन से ही भगवान की सेवा में लगना होगा।