August 24, 2026

अनाज मंडी बाबरी चौक होडल में 72 वां वन महोत्सव मनाया गया

Palwal/Alive News: अनाज मंडी बाबरी चौक होडल में वन विभाग द्वारा 72 वां उपमंडल स्तरीय वन महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि होडल के विधायक और भूमि सुधार और विकास निगम के चेयरमैमन जगदीश नायर ने बढ़ का पौधा रोपित कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया।
इस मौके पर जगदीश नायर  ने कहा कि मानव जीवन के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण करना जरूरी है। पर्यावरण में आए संकट को देखते हुए प्रदेश सरकार पौधारोपण अभियान चला रही है। पर्यावरण की रक्षा पौधारोपण से ही की जा सकती है। प्रकृति के संतुलन के लिए हर एक व्यक्ति को पौधे अवश्य लगाने चाहिएं। ऋषि मुनियों ने पेड़ को देवता के रूप में माना है। यह मनुष्य को वायु, ऑक्सीजन, छाया, फल, फूल, औषधियां देते है, तभी पर्यावरण शुद्ध रहता है। यदि पेड़-पौधे अधिक होंगे तो जल भी बचेगा और कल भी बचेगा। हर व्यक्ति को कोशिश करनी चाहिए कि पौधे जरूर लगाएं और उनका सरंक्षण भी करें।
 इस अवसर पर जगमोहन गोयल, राजकुमार तायल, प्रेम राज तंवर, राजकुमार गर्ग समाजसेवी और वन विभाग के राम किशन,जुगल किशोर शर्मा वन खंड अधिकारी रामकिशन, वन खंड अधिकारी हसनपुर यूनुस खान, वनरक्षक संतराम मुख्य रूप से मौजूद रहे।