April 19, 2024

55 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, रात में फरार हुई बहु पर आरोप

Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़ में गुरुवार रात 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मृतक की बहु भी गायब हो गई है। परिजनों का आरोप है कि ससुर और बहु में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, इसलिए संभावना है कि बहु ने ही उनकी हत्या कराई है।

दरअसल, बल्लभगढ़ स्थित रेलवे रोड के पास न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की गली नंबर तीन में रहने वाले विनोद ने बताया कि उनके पिता भरत सिंह की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी सूचना उनकी बेटी ने फोन पर सुबह 8 बजे के करीब थी। इसके बाद भी कंपनी से घर आए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

इस मामले की जांच डीएलएफ क्राइम ब्रांच के साथ-साथ सिटी थाना पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक भरत सिंह की उम्र करीब 55 साल है जो कंपनी में जाकर बुक बॉन्डिंग का काम करता है। देर रात उनकी किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की बड़ी बहू गीता कल रात से फरार है। ससुर और उनकी बड़ी बहू के बीच में कुछ अनबन चल रही थी।