Chandigarh/Alive News : जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने संगठन को मजबूत करते हुए युवा प्रकोष्ठ में 50 हलका अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी और युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला की सहमति से की गईं।
घोषित सूची के अनुसार नारायणगढ़ से मोहित बड़ौली, अंबाला सिटी से सिमरन अंतिल, अंबाला कैंट से दलजीत बाच्छल, मुलाना से कुलदीप माजरा, भिवानी ग्रामीण से अमन रंगा और शहरी से आशु वाल्मीकि को युवा हलका अध्यक्ष बनाया गया है। पृथला से संजय ठाकुर, फरीदाबाद से तुषार चौहान, बल्लभगढ़ से राजा राम गुप्ता, फरीदाबाद एनआईटी से शाद खान और तिगांव से मनोज अलीपुर व मनमोहन शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा फतेहाबाद, टोहाना, रतिया, बादशाहपुर, सोहना, हिसार, झज्जर, जींद, नरवाना, जुलाना, उचाना, सफीदों, कैथल और पुंडरी सहित कई क्षेत्रों में युवा हलका व ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी।

