June 6, 2026

दयालबाग में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, 2.25 लाख रुपये बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की दयालबाग चौकी टीम ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2 लाख 25 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 15 मई को पुलिस चौकी दयालबाग की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि भरत विहार दयालबाग कॉलोनी में शराब ठेके के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और चार लोगों को काबू कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजन निवासी गांव चांदहट, पलवल, शिवम गुप्ता निवासी लकड़पुर फरीदाबाद, सूरज निवासी उत्तम नगर दिल्ली और मोहम्मद इरशाद निवासी मुस्तफाबाद दिल्ली के रूप में हुई है।

मौके से पुलिस ने 2,25,500 रुपये बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ थाना सूरजकुंड में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।