June 6, 2026

अवैध हथियार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की AVTS-2 टीम ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 15 मई को AVTS-2 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में गौरव (38) निवासी लेबर चौक, सेक्टर-7 फरीदाबाद को शेरपुर-डाडर रोड के पास से एक अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में राहुल (27) निवासी मुकेश कॉलोनी, बल्लभगढ़ के सेक्टर 28-29 पुल के पास से एक देसी कट्टे सहित काबू किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।