May 18, 2024

बीते 24 घंटे में कोरोना के आए 39 हजार नए मामले, 491 लोगों की गयी जान

New Delhi/Alive News : देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार- चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 39 हजार कोरोना के मरीज पाए गए हैं, जबकि 491 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 43,910 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।  शनिवार को कोरोना के 38 हजार मामले सामने आए थे। वहीं, 43,910 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में अब भी एक्टिव मरीजों की संख्या 4,06,822 है। 

केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कोरोना के बढ़ रहे मामले ने अब केंद्र और राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। वहीं अब तक देश में कुल 50 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।