June 6, 2026

3 वाहन चोर गिरफ्तार; 2 बाइक और 1 स्कूटी बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में वाहन चोरी के मामलों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत अलग-अलग मामलों में 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी की 2 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने थाना डबुआ में दर्ज एक बाइक चोरी के मामले में आरोपी प्रवेश कुमार को सेक्टर-45 इलाके से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

दूसरे मामले में अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने थाना सेक्टर-8 में दर्ज स्कूटी चोरी के केस में आरोपी रफीक को सिकरोना इलाके से पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की गई।

वहीं तीसरे मामले में अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने आरोपी सुमित कुमार को सेक्टर-37 बाईपास रोड से गिरफ्तार किया। उसके पास से भी एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।