March 7, 2026

4 – 5 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 25वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन

Faridabad/Alive News : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन विवाह समिति 25वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह बड़ी धूमधाम से करेगी।

यह जानकारी महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान डॉ. ब्रह्मप्रकाश गोयल दी। समिति के संरक्षक अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्य कार्यालय पर एक बैठक हुई। अनिल गुप्ता ने बताया कि समिति ने पिछले 24 वर्षो से लगातार सर्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह का सफल आयोजन किया है। उसी कड़ी में इस वर्ष भी 25वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 4 – 5 अक्टूबर को व सर्वजातीय सामूहिक विवाह 9 नवम्बर 2025 को दशहरा मैदान सेक्टर-16ए में कराया जाएगा। परिचय सम्मेलन ओल्ड फरीदाबाद सेक्टर-19 के अग्रसेन भवन में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार 25वां साल पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है, इसको लेकर संस्था विशेष आकर्षण और भव्य डेकोरेशन करेगी। इस बार लगभग 300 से ज्यादा पंजीकरण कार्यालय फरीदाबाद के 150 किलोमीटर के दायरे में खोले जायेगे, जिसमें शहर, हर कस्बे, हर गांव, हर कॉलोनी व हर छोटी से छोटी जगह तक बनाए जाएंगे। इसमें डॉक्टर, सी ए, टीचर, इंजीनियर, अन्य कई प्रकार की प्रोफेशनल डिग्री वाले युवक एवं युवतियां, व्यापारी, अपाहिज, विधवा, तलाकशुदा, पढ़े-लिखे, विकलांग व अनपढ़, नौकरी करने वाले और प्रत्येक जरूरतमंद या किसी भी उम्र के विवाह योग्य युवक-युवतियों के माता-पिता व उनके अभिभावक अपने बच्चों के या उम्मीदवार स्वयं अपना पंजीकरण करा सकें और वो अभिभावक जिनके बच्चों के रिश्ते तय हो गए है, वो भी अपने बच्चों के विवाह के लिए फार्म भर कर पंजीकरण करा सकते हैं क्योंकि बिना पंजीकरण के किसी को भी सम्मेलन में आने की इजाजत नहीं होगी।

मीटिंग में बहुत से जिम्मेदार साथी मौजूद थे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

मीटिंग में मुख्य रूप से संरक्षक अनिल गुप्ता, राजीव गोयल प्रधान- डॉ. ब्रहम प्रकाश गोयल, कोषाध्यक्ष -मनोहर लाल सिंघल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- बलराज गुप्ता, युगल मित्तल, बालकिशन मंगला, रज्जी गुप्ता, महासचिव -भुवनेश्वर अग्रवाल, वी के अग्रवाल, संजीव कुशवाहा, उप प्रधान- गोविंद गोयल एडवोकेट, आर. के गौड़ वकील, मनोज कंसल, अजय गर्ग बल्लबगढ़, पवन गर्ग, प्रचार मंत्री – हेतराम कर्दम, गौरव गोयल बल्लबगढ़, गोविंद गोयल, प्रदीप गर्ग प्रचार सचिव- मनीष शर्मा, गिरीश मित्तल, गौरव अग्रवाल, राम गोपाल, लौकेश गर्ग, पदमचंद बर्फ वाले, संजय गर्ग आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।