March 8, 2026

दुकान से 2.5 किलो चांदी चोरी, चोर और खरीददार गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस चौकी सेक्टर-11 की  पुलिस ने 2.5 किलो चांदी चोरी करने वाले चोर और चोरी का माल खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता सौरभ, निवासी सेक्टर-2, ने पुलिस को बताया कि उनकी सेक्टर-10 में मोहन असाइंग हॉलमार्किंग नाम से दुकान है। 15 अगस्त की शाम 5 बजे वे दुकान बंद करके गए थे, लेकिन अगले दिन सुबह पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और अलमारी से 2.5 किलो चांदी गायब है। इस पर थाना सेक्टर-8 में चोरी का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गौरव (24), निवासी कलीराम कॉलोनी, ने दुकान के पीछे का छोटा गेट तोड़कर अंदर घुसकर चांदी चुरा ली और उसे मंजलेश (27), निवासी सेक्टर-8, को 10 हजार रुपये में बेच दिया। गौरव नशे का आदी है और नशा पूरा करने के लिए उसने चोरी की। पूछताछ में गौरव ने एक और चोरी की वारदात का खुलासा किया। उसका पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड है।

पुलिस ने मंजलेश के पास से 1 किलो 700 ग्राम चोरी की चांदी बरामद की। मंजलेश कबाड़ का काम करता है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।