Faridabad/Alive News: अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन देसी कट्टे और एक देसी पिस्टल बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने पवन (20) निवासी आदर्श नगर को सारन क्षेत्र से पकड़ा, क्राइम ब्रांच एवीटीएस ने हिमांशु (23) निवासी पर्वतीय कॉलोनी को भड़ाना चौक से, क्राइम ब्रांच एनआईटी ने दिपांशु (25) निवासी गांव तिलपत को पल्ला एरिया से देसी कट्टा सहित और ओमकार (35) निवासी गांव बदराम, पलवल को एनआईटी-4 एरिया से अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार किया।
सभी के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है और आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

