October 29, 2026

फरीदाबाद में सजेगा कबड्डी का दंगल: हरियाणा युवा संघ का 14वां सर्कल कबड्डी कप शुरू, विजेता को मिलेगा 1 लाख 1 हजार का इनाम

हरियाणा युवा संघ फरीदाबाद द्वारा आयोजित 14वें सर्कल कबड्डी कप का मैदान

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के दशहरा मैदान एनआईटी में हरियाणा युवा संघ द्वारा आयोजित 14वें सर्कल कबड्डी कप का शुभारंभ शुक्रवार 30 अक्टूबर को सुबह 9 बजे हवन के साथ होगा। यह जानकारी संघ के संस्थापक अनिल दहिया, प्रधान संजय खासा, महासचिव संदीप पहल और कोषाध्यक्ष अजय दहिया ने प्रेस नोट के माध्यम से दी।

प्रतियोगिता में विजेता टीमों को 1 लाख एक हजार, 71 हजार और 41 हजार रूपये तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि बेस्ट रेडर और कैचर को मोटरसाइकिल भेंट की जाएगी।

इसके अलावा रस्साकस्सी प्रतियोगिता, बुजुर्गों की दौड़ और शक्तिमान-शेखु मुकाबले इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहेंगे। टूर्नामेंट के समापन के अगले दिन 31 अक्टूबर को 20वें धाकड़ हरियाणवी रागनी कॉम्पिटिशन का भी भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें खेल और कला जगत के कई दिग्गज अतिथि शिरकत करेंगे।