March 28, 2024

सम्मान समारोह में उद्योग और शिक्षा जगत के 13 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को किया सम्मानित

Faridabad/Alive News : मानव रचना उत्कृष्टता पुरस्कार का छठा संस्करण कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर की उपस्थिति में मानव रचना के परिसर में संपूर्ण हुआ। पुरस्कार विजेताओं को प्रतिष्ठित एमआरईए 2022 प्रदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि अगले 25 साल भारत के युवाओं के होंगे और हमारी आर्थिक प्रगति, विस्तार और नवाचार का नेतृत्व युवाओं द्वारा किया जाएगा।

शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम करने वाले मानव रचना के दूरदर्शी संस्थापक डॉ. ओपी भल्ला की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अप्रैल 2017 में मानव रचना उत्कृष्टता पुरस्कार की स्थापना की गई थी।

डॉ. संजय श्रीवास्तव, एमडी मानव रचना शिक्षण संस्थान और वीसी, MRIIRS ने मानव रचना उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 का अवलोकन किया। उन्होंने हमारे दूरदर्शी संस्थापक का सपना बताते हुए कहा कि ये पुरस्कार हमारे संस्थापक के सपने का प्रमाण हैं और हर साल, इसमें नई श्रेणियां जोड़ी जा रही हैं। सभी को बधाई देते हुए डॉ. प्रशांत भल्ला ने कहा कि मानव रचना प्रतिष्ठित उत्कृष्टता पुरस्कारों की सहायता से हर साल ऐसे चैंपियंस की विनम्रता और विशिष्टता को सलाम करता है।